किसी भी काम की अति अच्छी नहीं होती है वही स्थिति शरीर के साथ भी होती है जो लोग अपनी त्वचा के प्रति ज्यादा संवेदनशील होकर भांति भांति के लोशन प्रयोग करते है उनको भी पिगमेंटेशन होने लगता है|
पिगमेंटेशन में हाँथ,पैर तथा चेहरें पर लाल या भूरे रंग के दाग हो जाते है जिनसे चेहरे की रंगत खराब हो जाती है यह पिगमेंटेशन अन्य कारणों से भी उत्पन्न हो जाते है जैसे गर्भावस्था के बाद , रक्त की कमी होने के बाद अथवा ज्यादा धूप में रहने पर भी दाग पड़ जाते जाते है |
वैसे ज्यादातर इसकी समस्या अधिक उम्र के लोगो में होती है इसका मुख्य कारण मिलैनिन का त्वचा की ऊपरी सतह पर जमना होता है यह पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में ज्यादा होता है इन दागों को ठीक करने के लिए आई पी एल लेजर का प्रयोग किया जाता है लेजर की किरणे उस पिगमेंट को तोड़ देती है पिगमेंट टूटने के साथ ही रक्त में मिलने लगता है| और इस प्रकार दो से तीन sittings में यह पूरा ठीक हो जाता है|
For more details please contact our helpline number on +91 9793009988
(10 a.m. to 6 p.m. I.S.T.)