Before & After Gallery | FAQ | Consultation

For all your queries and questions please dial +91 9793009988 [10 a.m. to 6 p.m. I.S.T.]

Frequently Asked Questions

Bookmark and Share

फैट लास करें तत्काल कार्बोक्सी थेरेपी से
क्या है कार्बोक्सी थेरेपी ?
इस थेरेपी में वांछित स्थान पर कार्बन डाई आक्साइड गैस को एक विशेष तकनीक के माध्यम से एक विशेष प्रेशर पर त्वचा के ऊपरी हिस्से पर इंजेक्ट किया जाता है I गैस अन्दर जाने के साथ ही उस पूरे क्षेत्र में फैल जाती है और तेजी से अपना कार्य करने के बाद रक्त में घुल जाती है I इस प्रकार यह शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं दिखाती है I इस थेरेपी के कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है I पूरी तरह से सेफ प्रोसीज़र है I
इस थेरेपी के क्या लाभ हैं ?
१ तत्काल इंच लास होता है अगर आपकी कमर की नाप ३४ इंच है I तो एक सिटिंग के बाद कमर में आधे से लेकर एक इंच तक का लास हो जाता है किसी किसी को तो यह डेढ़ इंच तक भी होता हैI
२ कोलेजन कन्टेंट बढ़ जाने से त्वचा का लचीलापन बढ़ जाता है I
३ रक्त आपूर्ति करने वाली नयी धमनियों की संख्या के बढ़ जाने के कारण रक्त संचार बढ़ जाता है जिससे डार्क सर्कल भी ठीक हो जाता है I
४ डायबिटिक फुट के लोगों में भी इस थेरेपी से काफी आराम मिलता है I
५ स्किन अल्सर,झाइयों को दूर करने में, मुहासों को हटाने में आदि में भी इस थेरेपी का प्रयोग किया जाता है I
६ इस थेरेपी से नये निशान बहुत ही जल्दी ठीक होते है जबकि पुराने निशानों को कम करने के लिये भी यह बहुत ही प्रभावी है I
सेल्यूलाइट थेरेपी
इस थेरेपी में वांछित स्थान की फैट हटाने के लिये हीटिंग पैड का प्रयोग किया जाता है इसमें जिन किरणों का प्रयोग किया जाता है वे सीधे फैट को मेल्ट कर देती है जिससे उस स्थान का फैट कम हो जाता है I
मीजोथेरेपी
मीजोथेरेपी क्या है ?
जहां तक मीजो थेरेपी का प्रश्न है तो इस तकनीक में कुछ माइक्रोंयूटीएंट होते है जिन्हें की स्केल्प में इंजेक्ट किया जाता है I ये अन्दर जा कर जहां एक ओर बालों के फालिकिल्स को उत्तेजित कर देते है वंही दूसरी ओर डी एच ए हारमोन के कन्सनटेशन को न्यूटीलाइज्ड करते है I इस प्रकार फालिकिल पुन: सक्रिय हो कर बालों का उत्पादन करने लगते है और गंजापन समाप्त हो जाता है I
कितनी सिटिंग्स लेनी पड़ती है
इस तकनीक में रोगी को कम से कम तीन सिटिंग्स लेनी पड़ती है जो कि १५ से २० दिन के अंतराल पर होती है I यो तो परिणाम हर व्यक्ति के लिये अलग अलग होते है किन्तु कम से कम तीन सिटिंग लेने के बाद ही बालों का झड़ना व टूटना रुक जाता है I नये बाल उगाने के लिये कम से कम 5 से 10 सिटिंग्स कि जरुरत होती है I
आर्टिफीशियल हेयर इम्प्लांटेशन
आर्टिफीशियल हेयर इम्प्लांटेशन उस समय किया जाता है जबकि किसी व्यक्ति को रूट हेयर नहीं होते है और उस स्थान पर फैट भर जाती है जिससे वह स्थान चिकना हो जाता है I ऐसे में आर्टिफीशियल हेयर इम्प्लांट किये जाते है I आर्टिफीशियल हेयर कम से कम ५ से ६ साल तक चलते है I नहाने के बाद इन बालों को चौड़ी कंघी से ही झाड़ना चाहिये I I शुरू में ट्रायल के तौर पर सौ बाल लगाये जाते है यदि कोई दिक्कत नहीं होती है तब और आगे बाल लगाये जाते है I लगाने में कोई तकलीफ नहीं होती है I
आटोलागस हेयर टांसप्लांट
यों तो शरीर के किसी भी अंग के बाल सिर पर लगाए जा सकते है किन्तु सिर के किनारे के बालों डी ए हारमोन के प्रति रेजिस्टेंट होते है यही कारण है कि व्यक्ति के बीच के बाल तो झड जाते है किन्तु किनारे के बाल नहीं झड़ते है I एक विशेष तकनीक से इन किनारों के बालों को फालिकिल सहित निकाल जाता है और वांछित स्थान पर लगा दिया जाता है I दूसरे स्थान पर लगाये गये बाल नार्मल बाल की तरह ही बिहेव करते है उसी प्रकार से बढ़ते है I बाल को लगाने में किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होती है I
मीजोग्लो:
इसमें अधिक उम्र के कारण अथवा धूप में,पाल्यूशन अथवा अन्य किन्ही कारणों से चेहरे की त्वचा मुरझा जाती है और काफी दबी दबी सी दिखने लगती है I ऐसे में मीजोग्लो के दौरान चेहरे में माइक्रोंयूटीयेंट्स डाले जाते है इससे चेहरे पर चमक आ जाती है और चेहरे खिला खिला सा लगता है I अधिक उम्र वाली महिलाओं अथवा काम काजी महिलायें अथवा पुरुष वर्ष में कम से कम दो बार यदि मीजोग्लो करवा ले तो उन्हें नियमित फेशियल करने की जरूरत नहीं होती है I
केमिकल पील
चेहरे पर सन बर्न,झाइयाँ अथवा कालापन को दूर करने के लिये केमिकल पील एक बेहतरीन उपाय है क्योंकि इसके प्रयोग से न केवल चेहरे का सनबर्न झाइयों अथवा कालापन दूर होता है वरन हल्के चेचक अथवा मुहांसों आदि के दाग भी दूर हो जाते है और चेहरे का रंग भी निखर आता है I
ब्राइडल मेकओवर
अधिकांश लोग अपनी शादी को लेकर काफी संवेदनशील होते है I ऐसे वैनिटी आपको एक ब्राइडल मेकओवर का मौका देता है इससे चेहरे पर पूरा निखार आ जाता है और आपके चेहरा साफ हो जाता है किन्तु इसमें कम से कम १० सप्ताह का समय देना होता है I इस दौरान पीलिंग मीजोग्लो तथा लेजर रिजुविनेशन का पैकेज दिया जाता है जिससे आपका चेहरा ग्लो करने लगता है I
बोटाक्स थेरेपी
ज्यादा उम्र के बाद लोगों को माथे पर लकीर हो जाती है इसी प्रकार से आँखों के किनारे भी ज्यादा लकीरें उभर आती है इन लाइनों के कारण कम उम्र का व्यक्ति भी ज्यादा उम्र का लगने लगता है इस समस्या का तत्कालिक उपाय बोटाक्स थेरेपी है इसमें ऐक विशेष तकनीक से अति महीन सुई के माध्यम से बोटाक्स को इन्सर्ट किया जाता है जो इन लकीरों को कम से कम ८ महीने के लिये गायब कर देता है I ये एक अस्थाई समाधान है I
डर्माफिलर
ज्यादा उम्र हो जाने पर चेहरे पर धारियां सी आ जाती है जिनके कारण व्यक्ति अपनी वास्तविक उम्र से ज्यादा का लगने लगता है I ऐसे में डर्माफिलर के माध्यम से उन धारियों को दूर कर दिया जाता है I
सफ़ेद दाग को दूर करने कि नयी तकनीक
अब सफ़ेद दाग को दूर करने के लिये नयी तकनीक आ गयी है जिससे कि पुराना सफ़ेद दाग भी दो माह के अन्दर ठीक होने लगता है I यह तकनीक स्वयं डा मीनू सिंह ने इजाद कि है I इसमें जो दवायें दी जाती है उन्हें किस अनुपात में दिया जाना है इस पर पिछले पांच सालों से रिसर्च के बाद ही इस तकनीक को विकसित किया गया है I
थर्मोलिसिस
अनचाहे बालो को स्थाई समाधान के लिये लेजर ही सर्वोत्तम उपाय है लेजर से न तो निशान पड़ते है और न ही कोई तकलीफ होती है I ये बाल ज्यादातर हार्मोनल असंतुलन के कारण होते है I
लेजर रिजुविनेशन
चेहरे कि सारी चमक प्रदूषण ,उम्र थकान धूप आदि हर लेती है इसके कारण त्वचा की सारी नमी सूख जाती है I और त्वचा मुरझा जाती है I ऐसे में आई पी एल लेजर त्वचा की नमी को बरकरार कर के कोलेजन कन्टेन्ट को बढ़ा देती है I

VanityIndia.com © 2011 | Privacy Policy | Disclaimer | Site Map

Powered by - Getontheweb.in